माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली द्वितीय परीक्षा (पूरक परीक्षा) 2026 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है! जो छात्र लगातार यह सर्च कर रहे थे कि second exam ka admit card kab aaega, उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कक्षा 10वीं और 12वीं का 2 May 2026 को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि dwitiya pariksha ka pravesh patra kaise nikale या second exam ka admit card kaise nikale, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हमने 2nd exam admit card 2026 डाउनलोड करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप और वीडियो के माध्यम से बहुत ही सरल भाषा में समझाया है। इसके बिना आप परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं ले पाएंगे, इसलिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं mp board second exam admit card कैसे डाउनलोड करना है, यह मैं आपको नीचे विस्तार से बता रहा हूँ। इसके अलावा, आपके मन में उठने वाले कई जरूरी सवालों के जवाब भी यहाँ मिलेंगे; जैसे— क्या एडमिट कार्ड पर प्रिंसिपल के साइन करवाना जरूरी है? पुराना एडमिट कार्ड काम का है या नहीं? और mp board second exam ka roll number kaise nikale? इन सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल के अंत में मिल जाएंगे।
MP Board Supplementary Admit Card 2026 (Overview)
द्वितीय परीक्षा (Supplementary) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दी गई टेबल में एक नज़र में देख सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल |
| परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड द्वितीय (पूरक) परीक्षा 2026 |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 2 May 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | mpbse.mponline.gov.in |
| रिजल्ट की संभावित तिथि | 15 जून से 25 जून 2026 के बीच |
| ताज़ा अपडेट्स के लिए | [Join WhatsApp / Telegram Group] |
एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड 2026
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं mp board supplementary admit card 2026 जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं का द्वितीय परीक्षा फॉर्म भरा है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर (Application Number) या पुराने रोल नंबर (Roll Number) की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in का उपयोग किया जाता है। इसकी डायरेक्ट लिंक नीचे इंर्पोटेंट लिंक्स (Important Links) वाली टेबल में उपलब्ध करा दी गई है, जिससे कि आप डायरेक्ट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर बहुत ही आसानी से अपना एडमिट कार्ड निकाल पाएं।
Supplementary admit card kaise nikale Class 10th?
अपना कक्षा 10वीं का द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को सावधानीपूर्वक फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं। (इसकी डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है)।
- नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही, आप सीधे second board exam admit card वाले पेज पर पहुँच जाएंगे।
- अब आपको स्क्रीन पर एक बॉक्स दिखेगा, वहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके नीचे दो संख्याएं दी गई होंगी (जिन्हें जोड़ना या घटाना होगा)। उदाहरण के लिए: यदि 3 + 6 लिखा है, तो आपको खाली बॉक्स में उसका सही उत्तर ‘9’ लिखना होगा।
- सही उत्तर भरने के बाद Search वाले बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपका नया द्वितीय परीक्षा का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब इस एडमिट कार्ड को भविष्य के लिए प्रिंट (Print) कर लें या पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में सेव कर लें।
आप एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कैसे निकाले इस वीडियो को देख सकते है – Click Here
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड 2026
कक्षा 10वीं के साथ-साथ, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के second exam admit card भी 2 May 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में मार्क्स सुधारने या पास होने के लिए फॉर्म भरा था, वे अपना नया प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।
कक्षा 12वीं के लिए भी प्रक्रिया बिल्कुल समान है। अगर आप सोच रहे हैं कि supplementary ka admit card kaise nikale, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को पढ़कर आप 1 मिनट में अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपना 12th MP Board Second Exam Admit Card डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले नीचे ‘Important Links’ सेक्शन में दी गई 12वीं कक्षा की डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आप mpbse.mponline के एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।
- वहां दिए गए बॉक्स में अपना 12वीं कक्षा का रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर टाइप करें।
- अब स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड (जैसे 8 + 4 = 12) को सॉल्व करके सही उत्तर बॉक्स में भरें।
- अंत में नीचे दिए गए Search बटन पर क्लिक कर दें।
- आपका कक्षा 12वीं का नया प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे तुरंत सेव कर लें या इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।
आप एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कैसे निकाले इस वीडियो को देख सकते है – Click Here
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)
यहाँ नीचे आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और हमारे एजुकेशनल ग्रुप्स से जुड़ने की डायरेक्ट लिंक्स उपलब्ध कराई गई हैं। इन बटन्स पर क्लिक करके आप अपना कार्य आसानी से कर सकते हैं:
| महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links) | डायरेक्ट लिंक (क्लिक करें) |
| MP Board 10th Second Exam Admit Card 2026 | Click Here |
| MP Board 12th Second Exam Admit Card 2026 | Click Here |
| लेटेस्ट अपडेट हेतु WhatsApp ग्रुप जॉइन करें | Join WhatsApp Group |
| PDF एवं न्यूज़ हेतु Telegram चैनल जॉइन करें | Join Telegram Channel |
(नोट: ऊपर दिए गए व्हाट्सएप और टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करके हमारे चैनल से जरूर जुड़ें ताकि रिजल्ट, टाइम-टेबल और पेपर से जुड़ी हर विश्वसनीय जानकारी आपको तुरंत मिल सके।)
FAQs – Second Exam Admit Card 2026 (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1: MP Board Second Exam Ka Roll Number Kaise Nikale? (या Supplementary ka roll number kaise nikale)
उत्तर: अगर आप अपना पुराना रोल नंबर भूल गए हैं या समझ नहीं आ रहा है कि एडमिट कार्ड कैसे निकालें, तो बिल्कुल न घबराएं। जब आपने एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा (सेकंड एग्जाम) का फॉर्म भरा था, तब ऑनलाइन वाले (कियोस्क संचालक) ने आपको एक फीस की रसीद (Receipt) दी होगी। उस रसीद में आपका ‘एप्लीकेशन नंबर’ और ‘रोल नंबर’ दोनों स्पष्ट रूप से लिखे होते हैं। आप बस उस रसीद को देखकर वहां से जानकारी डालें और अपना एडमिट कार्ड आसानी से निकाल लें।
Q2: क्या नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर प्रिंसिपल के साइन या सील लगवाना जरूरी है?
उत्तर: अगर आप अपने स्कूल के प्रिंसिपल से साइन या सील लगवा सकते हैं, तो लगवा लें यह ज्यादा सुरक्षित रहता है। वैसे तो इंटरनेट से निकलने वाले इस नए एडमिट कार्ड में पहले से ही सचिव के साइन डिजिटल रूप से होकर आते हैं, इसलिए इसमें अलग से सील-साइन की कोई विशेष अनिवार्यता नहीं है। लेकिन अगर संभव हो तो आप स्कूल जाकर करवा सकते हैं, इससे परीक्षा केंद्र पर कोई परेशानी नहीं होगी।
Q3: परीक्षा केंद्र पर पुराना एडमिट कार्ड ले जाना है या नया वाला?
उत्तर: आपको परीक्षा केंद्र पर अपना नया वाला द्वितीय परीक्षा का एडमिट कार्ड ही ले जाना जरूरी है। पुराने वाले मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड का वहां पर कोई काम नहीं है। द्वितीय परीक्षा में आपका रोल नंबर, विषय और नए परीक्षा केंद्र (Exam Center) की जानकारी सिर्फ नए वाले एडमिट कार्ड में ही दी गई होती है। साथ ही, आपको अपनी आंसर कॉपी में भी जानकारी इसी नए एडमिट कार्ड से देखकर लिखनी होगी।
Q4: MP Board Second Exam 2026 कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर: परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के तुरंत बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 जून से 25 जून 2026 की संभावित तिथियों के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की पूरी उम्मीद है।
Q5: अगर मेरा एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: अगर आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है या ‘Record Not Found’ आ रहा है, तो एक बार अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दोबारा चेक करें कि कहीं कोई टाइपिंग मिस्टेक तो नहीं हुई है। कई बार एक साथ लाखों छात्रों के आने से सर्वर डाउन (Server Down) हो जाता है, ऐसी स्थिति में कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।