MP Board 10th Second Exam Form kaise bhare 2026: Last Date, Fees, और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें (A to Z जानकारी)

MP Board 10th Second Exam Form kaise bhare 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी कर दिया गया है। अब यदि कोई छात्र अपने इस रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है (मतलब अगर उसको लगता है कि किसी सब्जेक्ट में अंक कम आए हैं) और वह दोबारा से पेपर देना चाहता है, या 10वीं के किसी विषय में फेल हो गया है, तो वह ‘द्वितीय परीक्षा फॉर्म’ (10th Second Exam Form kaise bhare 2026) भर सकता है। अंतिम दिनांक से पहले आप अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर की सहायता से बहुत ही आसानी से इस फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Second Exam Form kaise bhare 2026: Last Date, Fees, और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें (A to Z जानकारी)
MP Board 10th 12th Second Exam Form kaise bhare 2026: Last Date, Fees, और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें (A to Z जानकारी)

एमपी बोर्ड 10th सेकंड एग्जाम फॉर्म 2026 ऑनलाइन भरना बहुत ही आसान है। अंतिम तिथि से पहले इस फॉर्म को कैसे भरें, फॉर्म ऑनलाइन भरने में कितनी फीस लगेगी (प्रति सब्जेक्ट), इसकी लास्ट डेट क्या है, और आप कक्षा 10वीं के कितने सब्जेक्ट के लिए पेपर दे सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब और A to Z जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी अपडेट जैसे एडमिट कार्ड कब जारी होगा, उसकी नोटिफिकेशन पाने के लिए आप हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel को जरूर जॉइन करें, जिससे प्रत्येक अपडेट आपको तुरंत मिले। चलिए अब एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 की पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

MP Board 10th Second Exam 2026 क्या है?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर दिया जाता है। यदि कोई छात्र एक या एक से अधिक विषय में फेल हो जाता है या पास नहीं हो पाता है, तो उनका साल बर्बाद होने से बचाने के लिए यह मौका दिया जाता है। पहले इसे सप्लीमेंट्री (Supplementary) कहा जाता था, लेकिन अब इसका ऑनलाइन फॉर्म ‘द्वितीय परीक्षा’ के नाम से भरा जाता है। आप एक सब्जेक्ट या जितने भी सब्जेक्ट का पेपर दोबारा देना चाहें, दे सकते हैं, लेकिन विषयों की संख्या के अनुसार फीस बढ़ती जाएगी।

MP Board 10th Second Exam 2026 – Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

नीचे दी गई टेबल में 10वीं की द्वितीय परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) और टाइम टेबल की जानकारी दी गई है:

महत्वपूर्ण इवेंट्स (Events) संभावित तिथियां / लिंक (Dates/Links)
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी तिथि 15 अप्रैल 2026
सेकंड एग्जाम फॉर्म 2026 प्रारंभ तिथि 15 अप्रैल 2026 (रिजल्ट के बाद)
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (Last Date) परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले तक (संभावित)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 27 अप्रैल 2026 (संभावित)

MP Board 10th Second Exam 2026 के लिए कौन फॉर्म भर सकता है? (Eligibility Criteria)

सेकंड एग्जाम के लिए कक्षा 10वीं के छात्र फॉर्म भर सकते हैं। यदि आपको लगता है कि आपके अंक कम आए हैं, तो भी आप फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई छात्र 10वीं के किसी विषय में फेल हो गया है, तो वह भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरकर दोबारा पेपर दे सकता है।

10वीं की द्वितीय परीक्षा में कितने विषयों (Subjects) का पेपर दे सकते हैं?

एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा में कक्षा 10वीं के छात्र अपनी आवश्यकता के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं:

  • यदि कक्षा 10वीं का छात्र एक या एक से अधिक विषय में फेल हुआ है, तो वह उन सब्जेक्ट्स के लिए फॉर्म भर सकता है और पेपर दे सकता है।
  • यदि किसी छात्र को लगता है कि किसी विषय में उसके अंक कम आए हैं (Marks Improvement), तो भी वह दोबारा पेपर देने के लिए आवेदन कर सकता है।
  • अगर छात्र किसी विषय में फेल हुआ है और किसी दूसरे विषय में उसके अंक कम आए हैं, तो वह दोनों ही स्थितियों के लिए एक साथ उन सब्जेक्ट्स का आवेदन कर सकता है।

MP Board 10th Second Exam form Fees 2026 (आवेदन शुल्क कितना है?)

नीचे दी गई टेबल में कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा फॉर्म की संभावित फीस बताई गई है। सटीक फीस की जानकारी फॉर्म भरते समय पोर्टल पर ही स्पष्ट होगी:

विवरण (Description) संभावित शुल्क (Expected Fees)*
प्रति विषय फीस (Per Subject Fee) ₹350/- (संभावित)
पोर्टल चार्ज (Kiosk Charge) ₹25/- (संभावित)
लेटेस्ट अपडेट्स पाएँ Join WhatsApp Group
पीडीऍफ़ और नोटिस डाउनलोड करें Join Telegram Channel

MP Board 10th Second Exam 2026 Online Form कैसे भरें? (Step-by-Step Guide)

एमपी बोर्ड 10th सेकंड एग्जाम फॉर्म 2026 ऑनलाइन भरने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. जिसकी लिंक नीचे ‘Important Links’ सेक्शन में दी गई है।
  3. लिंक पर क्लिक करें: जैसे ही आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करेंगे.
  4. आप एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम फॉर्म 2026 वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।
  5. डिटेल्स भरें: अब यहां अपना 10वीं का रोल नंबर (Roll Number) और एप्लीकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करें।
  6. सबमिट करें: जानकारी भरने के बाद आपको ‘Search’ या ‘Submit’ का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  7. विषय चुनें: अब आपको कक्षा 10वीं के जिस भी विषय का पेपर देना है.
  8. उसके आगे दिए गए बॉक्स पर टिक (Select) करें। आप एक या एक से अधिक सब्जेक्ट भी चुन सकते हैं।
  9. नेक्स्ट पर क्लिक करें: इसके बाद नीचे दिए गए ‘Terms and Conditions’ पर क्लिक करके ‘Next’ पर क्लिक करें।
  10. रिफरेन्स नंबर सेव करें: एक रेफरेंस नंबर (Reference Number) जनरेट होगा।
  11. इसका स्क्रीनशॉट ले लें या फिर किसी जगह नोट कर लें।
  12. पेमेंट करें: अब आपको यहां पर पेमेंट करना होगा।
  13. आप UPI, नेट बैंकिंग, या डेबिट कार्ड में से किसी भी एक प्लेटफार्म को चुनें और पेमेंट कर दें।
  14. रिसिप्ट डाउनलोड करें: पेमेंट सफल होने के बाद रिसिप्ट डाउनलोड होगी, इसको सेव करके प्रिंट निकाल लें।

MP Board 10th Second Exam 2026 Important Links (डायरेक्ट लिंक)

कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स नीचे टेबल में दिए गए हैं:

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links) क्लिक करें (Click Here)
MP Board 10th Second Exam Form Online Apply [Apply Online Link] Coming Soon
MP Board 10th Second Exam Time Table PDF [Download PDF]
Download 10th Second Exam Admit Card 2026 [Admit Card Link] Coming Soon
MP Board Official Website [Official Website Link]
Official Notification PDF [Download Notification]
Join Our WhatsApp Group [WhatsApp Link]
Join Our Telegram Channel [Telegram Link]

FAQs (कक्षा 10वीं के छात्रों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. एमपी बोर्ड 10वीं Second Exam फॉर्म की लास्ट डेट क्या है?
Ans: द्वितीय परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10वीं के रिजल्ट के दिन (15 अप्रैल 2026) से ही शुरू हो जाती है और परीक्षा प्रारंभ होने से एक दिन पहले तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।

Q2. क्या 10वीं की Second Exam का रिजल्ट मेन मार्कशीट में जुड़कर आता है?
Ans: हाँ, जब आप द्वितीय परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपको एक नई और फ्रेश मार्कशीट दी जाती है जिसमें आपके नए और सुधरे हुए अंक (Marks) अपडेट होकर आते हैं।

Q3. अगर 10th Second Exam में भी फेल हो गए तो क्या होगा?
Ans: यदि कोई छात्र 10वीं की द्वितीय परीक्षा में भी फेल हो जाता है, तो साल बचाने के लिए वह ‘रुक जाना नहीं योजना’ के तहत फॉर्म भर सकता है, या फिर उसे अगले वर्ष दोबारा परीक्षा देनी होगी।

Leave a Comment