WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NVS Class 6 Admission Form 2027-28: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 ऑनलाइन फॉर्म शुरू, यहाँ से करें अप्लाई (Direct Link)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन (JNVST) का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं, तो यह आपके लिए NVS Class 6 Admission Form 2027-28 एक शानदार मौका है।

NVS Class 6 Admission 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र और अभिभावक अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले आयु सीमा, नए नियम और योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे जरूर पढ़ें।

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28: Overview

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
परीक्षा का नाम (Exam Name)JNVST – 2026 (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test)
प्रवेश कक्षा (Admission Class)कक्षा 6 (Class-VI)
सत्र (Academic Session)2027-28
कुल सीटें (Total Seats)665
आवेदन शुरू (Apply Start Date)07 जुलाई 2026
अंतिम तिथि (Last Date)31 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)28 नवंबर 2026 (Summer Bound)
आवेदन शुल्क (Application Fee)निःशुल्क (0/- सभी कैटेगरी के लिए)
अप्लाई मोड (Apply Mode)ऑनलाइन (Online)

NVS Class 6 Admission 2027-28 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

  1. Online Apply Start Date: 07 July 2026
  2. Last Date for Apply Online: 31 July 2026
  3. JNVST Exam Date (Summer Bound): 28 November 2026
  4. Admit Card Available: November 2026

JNVST Class 6 Eligibility Criteria & New Rules (योग्यता और नए नियम)

नवोदय विद्यालय समिति ने इस बार एडमिशन के नियमों में कुछ स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी एक भारतीय नागरिक (Indian National) होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी कक्षा 4 से पास होकर 31 जुलाई 2026 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त (Recognized) स्कूल में कक्षा 5 में विधिवत रूप से प्रवेश ले चुका हो।
  • जिले का नियम: अभ्यर्थी केवल अपने निवास जिले (District of Residence) के लिए ही आवेदन कर सकता है। कक्षा 5 की पढ़ाई या तो उसी जिले से, या फिर 10 किलोमीटर (radial distance) के दायरे में स्थित किसी पड़ोसी जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय से कर रहा हो।
  • JNVST Attempt Limit: अभ्यर्थी ने इससे पहले किसी भी वर्ष या सत्र में JNVST (नवोदय परीक्षा) में भाग नहीं लिया हो। (यह परीक्षा केवल एक बार दी जा सकती है)।
  • आयु सीमा (Age Limit): अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए (नवोदय के नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान लागू होगा)।

Navodaya Vidyalaya Eligibility Check

नवोदय विद्यालय (JNVST Class 6) 2027-28

Important Documents & Aadhaar Card Rule (जरूरी दस्तावेज)

फॉर्म भरते समय अभिभावकों को इस नियम का विशेष ध्यान रखना है:

  • आवेदन करने के लिए छात्र का वैध आधार कार्ड (Aadhaar Card) होना जरूरी है।
  • अगर आधार कार्ड नहीं है: तो चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसी स्थिति में आपका रजिस्ट्रेशन ‘Provisional’ माना जाएगा। फॉर्म कम्पलीट करने के लिए आपको किसी सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र (Government Approved Parent’s Residence Certificate) अपलोड करना होगा।

NVS Class 6 Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • General / OBC / EWS: 0/-
  • SC / ST / PH / Female: 0/-
  • नोट: नवोदय विद्यालय का फॉर्म भरने के लिए किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार को कोई भी सरकारी शुल्क नहीं देना होता है।

JNVST OMR Answer Sheet कैसे भरें? (सैंपल पीडीएफ डाउनलोड करें)

फॉर्म भरने के बाद कई छात्रों और अभिभावकों का यह सवाल होता है कि नवोदय की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) कैसी होती है और उसमें गोले (Circles) कैसे भरने होते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे OMR Sheet का Sample PDF दिया है।

  • नाम और रोल नंबर: OMR शीट में आपको अपना नाम और रोल नंबर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (Capital Letters) में साफ-साफ लिखना होता है।
  • गोले (Circles) कैसे भरें: सही उत्तर देने के लिए आपको केवल नीले या काले बॉल पेन (Blue/Black Ball Pen) का इस्तेमाल करना है।
  • जो भी विकल्प (A, B, C, D) सही हो, उस गोले को पूरी तरह से गहरा (Dark) करना है।
  • गोले के अंदर सही (✔) या गलत (✖) का निशान बिल्कुल न लगाएं, और न ही गोले को आधा छोड़ें।
  • नीचे दिए गए लिंक से आप OMR Sheet की सैंपल कॉपी डाउनलोड करके घर पर प्रैक्टिस कर सकते हैं।

How to Apply for NVS Class 6 Admission 2027-28? (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?)

  1. सबसे पहले नीचे दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  2. आधिकारिक वेबसाइट खुलने पर, ‘NVS Class VI Registration’ के विकल्प पर जाएं।
  3. मांगी गई सभी बेसिक जानकारी, आधार डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता सही-सही भरें।
  4. छात्र का फोटो, सिग्नेचर और अभिभावक के सिग्नेचर तय साइज में अपलोड करें।
  5. यदि आधार नहीं है, तो माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  6. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी चेक कर लें और अंत में भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट (Printout) निकालकर रख लें।

IMPORTANT LINKS (महत्वपूर्ण लिंक्स)

DescriptionDirect Links
Apply Online (Registration / Login)[Click Here]
Find Registration Number[Click Here]
Print Registration Form[Click Here]
Download JNVST OMR Sheet Sample (PDF)[Click Here]
Download Official Prospectus/Notification[Click Here]
NVS Official Website[Click Here]
Telegram Channel[Click Here]
WhatsApp Group[Click Here]
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment