MP D.El.Ed Admission 2026-27: नमस्कार दोस्तों! आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं MP D.El.Ed Admission 2026-27 के बारे में। इस आर्टिकल में आपको एमपी डीएलएड (MP D.El.Ed) से जुड़ी हर एक जानकारी मिलेगी, d ed ka form kab niklega 2026 mp, d el ed ka admission kab hoga 2026, ded ke form kab bhare jaenge 2026 यह अगर आपका प्रश्न है तो आपको बता दूं 15 may फॉर्म ऑनलाइन rsk.mponline.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट से बना है कैसे बना है नीचे स्टेप बाय स्टेप दिया गया है .
इसी के साथ जैसे कि एमपी डीएलएड का फॉर्म कैसे भरें, फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है, मेरिट लिस्ट कब आएगी और कट ऑफ कितना रहेगा। इसके साथ ही हम जानेंगे कि गवर्नमेंट कॉलेज (DIET) और प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेने पर कितनी फीस लगेगी, एडमिशन प्रोसेस क्या है, फॉर्म भरने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे और अगर प्रथम राउंड की लिस्ट में नाम ना आए तो क्या करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म स्टेप-बाय-स्टेप कैसे भरना है, यह सब कुछ मैं आपको यहाँ बहुत ही आसान भाषा में बताने वाला हूँ। तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
MP D.El.Ed या D.Ed होता क्या है और इसके फायदे क्या हैं?
आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता देता हूँ कि आखिर डीएलएड (D.El.Ed) या डीएड (D.Ed) होता क्या है। दोस्तों, अगर आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं और कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, तो कक्षा 12वीं पास होने के बाद आप सीधे डीएलएड का फॉर्म भर सकते हैं। इस डिप्लोमा को पूरा करने के बाद जब भी प्राथमिक शिक्षक (वर्ग 3) की भर्ती निकलती है, तो आप उसमें फॉर्म भरकर परीक्षा दे पाएंगे।
इसका एक और सबसे बड़ा फायदा यह है कि नए नियमों के अनुसार अब B.Ed डिग्री वाले उम्मीदवार वर्ग 3 (प्राथमिक शिक्षक) की भर्ती में फॉर्म नहीं भर सकते हैं। यह भर्ती अब सिर्फ D.El.Ed या D.Ed डिप्लोमा वालों के लिए ही होती है। इसलिए अगर आप वर्ग 3 के शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह डिप्लोमा आपके लिए बहुत जरूरी है।
MP D.El.Ed Admission 2026-27 Overview & Important Links
अगर आप सरकारी नौकरी और एडमिशन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
- Official Website: rsk.mponline.gov.in
- हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: Click Here to Join
MP D.El.Ed Registration First round 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
मैं आपको बता दूँ कि डीएलएड फॉर्म को भरने की तारीखें आप नीचे दी गई टेबल में सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:
| क्र. सं. (S.No) | राउंड (Round) | प्रारंभिक तिथि (From Date) | अंतिम तिथि (To Date) | कार्य (Task) |
| 1 | First Round | 15-05-2026 | 29-05-2026 | काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन (संभावित) |
| 2 | First Round | 01-06-2026 | 01-06-2026 | मेरिट सूची तैयार करना / डेटा शेयरिंग (Testing) |
| 3 | First Round | 02-06-2026 | 04-06-2026 | अलॉटमेंट प्रक्रिया / अप्रूवल / रिपोर्टिंग की तैयारी |
| 4 | First Round | 05-06-2026 | 05-06-2026 | लाइव अलॉटमेंट (Live Allotment) |
| 5 | First Round | 05-06-2026 | 12-06-2026 | अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करना / संस्थान में रिपोर्टिंग / फीस जमा करना / कैंसिलेशन |
| 6 | Second Round | 15-06-2026 | 21-06-2026 | द्वितीय राउंड काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन |
| 7 | Second Round | 22-06-2026 | 22-06-2026 | मेरिट सूची तैयार करना / डेटा शेयरिंग (Testing) |
| 8 | Second Round | 23-06-2026 | 25-06-2026 | अलॉटमेंट प्रक्रिया / अप्रूवल / रिपोर्टिंग की तैयारी |
| 9 | Second Round | 29-06-2026 | 29-06-2026 | लाइव अलॉटमेंट (Live Allotment) |
| 10 | Second Round | 29-06-2026 | 04-07-2026 | अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करना / संस्थान में रिपोर्टिंग / फीस जमा करना / कैंसिलेशन |
| 11 | Third Round | 06-07-2026 | 12-07-2026 | तृतीय राउंड काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन |
| 12 | Third Round | 13-07-2026 | 13-07-2026 | मेरिट सूची तैयार करना / डेटा शेयरिंग (Testing) |
MP D.El.Ed में एडमिशन कौन ले सकता है? (शैक्षणिक योग्यता)
अब बात करते हैं कि एमपी डीएलएड में एडमिशन कौन ले सकता है:
- शैक्षणिक योग्यता: इसके लिए आपको सिर्फ 12वीं पास होना चाहिए।
- न्यूनतम प्रतिशत: 12वीं कक्षा में आपके कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
- आयु सीमा: फॉर्म भरने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
MP D.El.Ed Admission के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
एडमिशन और ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास ये सभी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र (स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र)
- आय प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
MP D.El.Ed की फीस कितनी होती है? (गवर्नमेंट vs प्राइवेट कॉलेज)
जब मेरिट लिस्ट में आपका नाम आ जाता है, तो एडमिशन के लिए फीस जमा करनी होती है। मैं आपको बता देता हूँ कि:
- गवर्नमेंट कॉलेज की फीस: गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन फीस 1 साल की लगभग ₹9,000 होती है।
- प्राइवेट कॉलेज की फीस: प्राइवेट कॉलेज में यह फीस लगभग ₹33,000 से लेकर ₹44,000 तक हो सकती है। यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं।
छात्रवृत्ति और आवास योजना: दोनों ही कॉलेजों (गवर्नमेंट और प्राइवेट) में छात्रवृत्ति मिलती है, लेकिन गवर्नमेंट कॉलेज में लाभ थोड़ा अधिक मिलता है। किसी-किसी कॉलेज में आवास (Housing) के फॉर्म भी भरे जाते हैं, जिसका लाभ छात्रों को मिलता है और उसमें ₹12,000 से ₹15,000 के बीच में आवास के तहत राशि मिलती है। अब यह डिपेंड करता है कि आपके कॉलेज में यह आपको मिलेगा या नहीं, इसलिए आप यह जानकारी अपने उस कॉलेज के शिक्षक से जरूर पूछ लें जिसमें आपका नाम आया है।
MP D.El.Ed Application Fee 2026 (Registration & Choice Filling Fee)
जब आप फॉर्म भरते हैं, तो एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर फीस लगती है:
- रजिस्ट्रेशन फीस: ₹50
- चॉइस फिलिंग फीस: ₹100
- महत्वपूर्ण बात: अगर आप फर्स्ट राउंड में रजिस्ट्रेशन करते हैं और आपका नाम लिस्ट में नहीं आता है, तो आपको सेकंड राउंड में दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होती है। सेकंड राउंड में सिर्फ आपको चॉइस फिलिंग करनी होती है, मतलब कि सेकंड राउंड में सिर्फ आपकी चॉइस फिलिंग की फीस ही लगेगी।
MP D.El.Ed Online Form 2026 कैसे भरें? (Step by Step Process)
अब मैं आपको बताता हूँ कि एमपी डीएलएड ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (rsk.mponline.gov.in) पर जाएं। (इसकी डायरेक्ट लिंक नीचे Important Links में दी गई है, उस पर क्लिक करके भी आप जा सकते हैं)।
- वेबसाइट पर जाने के बाद D.El.Ed Programs पर क्लिक करें।
- उसके बाद काउंसलिंग गतिविधियां पर क्लिक करें। वहां आपको D.El.Ed काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रारंभ तिथि और समाप्ति तिथि दी गई होगी, उसी के आगे कार्य में आपको एक माउस (Mouse) का आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक निर्देश दिए गए होंगे, वहां पर एक टिक (Tick) करने का बॉक्स होगा, उस पर क्लिक करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नया पेज ओपन होगा। यहीं से प्रक्रिया प्रारंभ होती है:
- सबसे पहले पूछा जाएगा कि क्या आप माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की हाई सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण की है या सम्मिलित हुए हैं? तो आपको वहां पर टिक करना है।
- इसके बाद उत्तीर्ण वर्ष चुनना है।
- इसके बाद अपना कक्षा 12वीं का रोल नंबर डालना है।
- फिर 12th बोर्ड किससे पास की है, वह सेलेक्ट करना है।
- फिर एक कैप्चा कोड होगा जिसमें प्लस या माइनस करने को बोला जाएगा (जैसे कि 9 + 8 = 17 होते हैं, तो हम 17 लिख देंगे)।
- इसके बाद Check Detail की बटन दिखाई देगी, उस पर क्लिक करना है।
- जैसे ही क्लिक करेंगे, आपके सामने आपकी जानकारी दिखाई देने लगेगी। इसके बाद Verify Detail and Proceed to Registration पर क्लिक करना है।
- इसके बाद फिर से आपको सभी जानकारी दिखाई देगी। अब यहां पर कुछ जानकारियां पहले से ऑटोमेटिक ही भरी गई होंगी। जो जानकारी नहीं है वह आपको भरनी है। (कक्षा 10वीं की मार्कशीट से जानकारी को भरना है जैसे कि जन्म तारीख नहीं होगी तो वह भरनी है, आपका धर्म क्या है वह भरना है)।
- यहां पर आपको मूल निवासी के लिए प्रमाण पत्र (स्वप्रमाणित है या अन्य) में टिक करना है। सभी जानकारी भरने के बाद आपको शैक्षणिक योग्यताएं (कक्षा 10वीं के अंक, प्रतिशत, रोल नंबर) भरनी हैं। 12वीं की जानकारी ऑटोमेटिक भर जाएगी।
- फिर आपको अपना एड्रेस डालना है और फोटो को अपलोड करना है। यहां पर 10 KB से लेकर 100 KB तक JPG फोटो को अपलोड कर सकते हैं। (अगर फोटो का साइज ज्यादा है, तो आप उसे रिसाइज कर सकते हैं)।
- इसके बाद फिर से कैप्चा कोड आएगा (जैसे 2 + 3), तो जोड़कर उसका आंसर बॉक्स में लिखें और Save and Next के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद नया पेज ओपन होगा जहां आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं: 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र और जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- इसके बाद घोषणा पत्र पर टिक करें और Validate Information पर क्लिक कर दें। (यदि कुछ जानकारी गलत लगती है तो Edit भी कर सकते हैं)।
- इसके बाद पेमेंट होगा जिसमें ₹50 का पेमेंट UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से कर दें और रसीद (Receipt) जरूर डाउनलोड कर लें।
MP D.El.Ed Choice Filling 2026 कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद चॉइस फिलिंग भी करना होगा, जिसमें ₹100 लगेंगे। इसकी प्रोसेस भी मैं आपको बता देता हूँ:
- सबसे पहले काउंसलिंग गतिविधियों में ही चॉइस फिलिंग के आगे वाले माउस आइकन पर क्लिक करें। (इसकी लिंक भी नीचे डायरेक्ट दी गई है)।
- जैसे ही क्लिक करेंगे, नया पेज ओपन होगा। वहां पर आपको अपना Application Number और Date of Birth लिखनी होगी।
- इसके बाद एक कैप्चा मिलेगा (जैसे कि 5 + 5), इसका आंसर लिखना होगा।
- उसके बाद Submit का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- अब आपको चॉइस फिलिंग करनी होगी। जिस भी कॉलेज में आपको एडमिशन लेना है उसे सेलेक्ट कर सकते हैं। आप यहां पर कम से कम 10 कॉलेज सेलेक्ट कर सकते हैं। जिस कॉलेज में आप लेना चाहते हैं उसको सबसे पहले नंबर पर सेलेक्ट करना, अगर उसमें नाम ना आए तो दूसरे कॉलेज में नाम आ जाए। इस प्रकार आप 10 कॉलेज सेलेक्ट करना।
- इसके बाद फिर से Submit बटन पर क्लिक करके “Save Preference” करना है और Payment कर देना है। ₹100 का पेमेंट करने के बाद दोनों रसीद (Registration और Choice Filling) को डाउनलोड करके सेव कर लेना या फिर प्रिंट जरूर कर लेना है।
Duplicate Receipt Reprint: अगर आपसे रसीद डाउनलोड नहीं हुई है, तो आप वहीं पर काउंसलिंग गतिविधियों में “Duplicate Receipt Reprint Registration Form and Choice Filling” लिखा होगा। उस पर क्लिक करके (या नीचे दी गई लिंक से) आप दोबारा से रीप्रिंट कर सकते हैं।
Password Reset कैसे करें: यदि चॉइस फिलिंग के बाद आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो उसको Reset Password भी कर सकते हैं। जिसकी डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है या फिर काउंसलिंग गतिविधियां पेज पर भी दी गई है। लिंक पर क्लिक करें, “Reset Your Password” वाले पेज पर जाकर अपना पासवर्ड रीसेट कर लें और दोबारा से नया पासवर्ड बना सकते हैं।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)
| महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) / वीडियो (Video) |
| MP D.El.Ed Official Website | | 🎥 Watch Video |
| Apply Online (Registration Form First Round) | | 🎥 Watch Video |
| Choice Filling First Round (Portal charge Rs. 100 /-) | | 🎥 Watch Video |
| Pay/Unpaid & Reprinting Receipt | | 🎥 Watch Video |
| Edit Paid Registration Form | | 🎥 Watch Video |
| Applicant Reset Password | | 🎥 Watch Video |
| Registration Cancellation | | 🎥 Watch Video |
| MP D.El.Ed Merit List 2026 | | 🎥 Watch Video |
| Join Our WhatsApp Group (For Fast Updates) |
मैं Amrit Singh इस वेबसाइट पर सरकारी योजना, रिजल्ट, जॉब, सरकारी योजना, और लेटेस्ट अपडेट से जुड़ी जानकारी डाली जाती है मुझे इस तरह के आर्टिकल लिखना बहुत ही पसंद है और मैं 5 साल से भी ज्यादा इस तरह की जानकारी वेबसाइट पर पोस्ट लिखने का अनुभव है. इससे जुड़े कोई भी आपके मन में सवाल है तो तुरंत मुझे कमेंट कर बताएं.