MP Board Scooty Yojana 2026: 12वीं में फ्री स्कूटी किसे मिलेगी, कितने प्रतिशत चाहिए? (पूरी जानकारी)

नमस्कार दोस्तों, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल 2026 में कक्षा 12वीं के छात्रों को मिलने वाले एक और शानदार पुरस्कार, यानी फ्री स्कूटी योजना के बारे में अगर आप गूगल पर या इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको MP Board Scooty Yojana 2026 से जुड़े आपके मन में जितने भी डाउट हैं, उन सभी का सलूशन देंगे।

MP Board Scooty Yojana 2026
MP Board Scooty Yojana 2026

हम आपको बताएंगे कि इस योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा, स्कूटी के लिए कितने प्रतिशत चाहिए, और MP Free Scooty Yojana apply online कैसे किया जाएगा। वह सभी जानकारी इस आर्टिकल में आपको बताई जाएगी।

MP Free Scooty Yojana 2026: क्या है और किसे मिलेगी स्कूटी?

अब बात करते हैं मध्य प्रदेश की इस शानदार योजना के बारे में। MP Free Scooty Yojana 2026 के तहत पात्र छात्रों को स्कूटी खरीदने के लिए रुपये या स्कूटी वितरित की जाती है। इसमें छात्र (लड़के) और छात्रा (लड़की) दोनों को इसका लाभ मिलता है।

लेकिन यह स्कूल में टॉप करने वाले टॉपर्स को ही मिलता है। मतलब कि इसमें आपको अपने स्कूल में सबसे अधिक अंक लाने होते हैं। जिसके भी सबसे अधिक अंक (Percentage) होते हैं, उसी को इस योजना के लिए पात्र माना जाता है। इसी के साथ आपको बता दूं कि यह योजना सिर्फ और सिर्फ कक्षा 12वीं एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए है।

MP Board Scooty Percentage 2026: स्कूटी के लिए कितने प्रतिशत चाहिए?

एमपी बोर्ड के छात्रों को बहुत ही बड़ा डाउट रहता है कि MP Board Scooty Yojana 2026 class 12th के लिए कितने प्रतिशत चाहिए? तो आपको बता दूं कि 2026 में स्कूटी के लिए कोई प्रतिशत निश्चित नहीं होता है। मतलब कि आपको अपने स्कूल में टॉप करना होता है। कक्षा 12वीं में जिसके भी सबसे अधिक अंक होते हैं, उसे इस योजना का लाभ मिलता है।

आपको बता दूं कि एमपी बोर्ड स्कूटी योजना में स्कूल के टॉपर्स यानी एक लड़का और एक लड़की को स्कूटी दी जाती है।

MP Board Scooty Amount 2026: स्कूटी के लिए कितने रुपये मिलेंगे?

अगर आप सोच रहे हैं कि स्कूटी के लिए कितने पैसे मिलेंगे, तो सरकार पेट्रोल स्कूटी के लिए लगभग ₹90,000 और ई-स्कूटी (Electric Scooty) के लिए लगभग ₹1,20,000 तक की राशि सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर करती है ताकि वे अपनी पसंद की स्कूटी खरीद सकें।

MP Board Scooty Apply Online: 2026 के लिए Apply कैसे करें?

अब आती है सबसे जरूरी बात कि एमपी बोर्ड स्कूटी योजना 2026 में आवेदन कैसे किया जाएगा? आवेदन करेंगे तभी तो पात्र छात्रों के बैंक अकाउंट में इस योजना का लाभ मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इसका कोई ऐसा ऑनलाइन प्रोसेस नहीं है कि छात्र खुद ऑनलाइन अप्लाई करें। आपके लिए फायदे की बात यह है कि इसकी जो ऑनलाइन प्रक्रिया होती है, वह आपके शिक्षक या स्कूल द्वारा ही पूरी की जाती है। सिर्फ आपसे जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे जो आपके शिक्षक आपसे संपर्क कर मांग लेंगे।

MP Board Scooty Documents 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

एमपी बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक (जिसमें IFSC कोड और खाता संख्या हो)
  • मोबाइल नंबर एवं जीमेल आईडी
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी

ये सभी जानकारी आपसे आपके स्कूल के शिक्षकों द्वारा मांगी जाएगी। योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी आपसे मिस ना हो, इसके लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन जरूर करें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: MP Board Free Scooty Tie-Breaker: अगर एक ही स्कूल में दो छात्रों के 12वीं में समान अंक (जैसे 98%) हों, तो स्कूटी किसे मिलेगी?

उत्तर: मध्य प्रदेश स्कूटी योजना के नियमों के अनुसार, हर स्कूल से एक टॉपर छात्र और एक टॉपर छात्रा को स्कूटी दी जाती है। लेकिन यदि किसी स्कूल में दो छात्रों (दो लड़कों या दो लड़कियों) के अधिकतम अंक बिल्कुल समान (Tie) हो जाते हैं, तो सरकार किसी भी छात्र के साथ भेदभाव नहीं करती है। ऐसी स्थिति में समान अधिकतम अंक लाने वाले दोनों छात्रों को स्कूटी योजना का लाभ दिया जाएगा।

Q2: MP Board Laptop and Scooty Both: क्या जिन्हें लैपटॉप मिलेगा, उन्हें स्कूटी भी मिलेगी?

उत्तर: हाँ, बिल्कुल! अगर कोई छात्र स्कूल में टॉप करता है और उसके अंक 75% से भी ज्यादा हैं, तो वह दोनों योजनाओं के लिए पात्र हो जाता है। उसे लैपटॉप के 25,000 रुपये भी मिलेंगे और स्कूल टॉपर होने के नाते स्कूटी भी मिलेगी।

Q3: MP Board Scooty Yojana Eligibility: क्या स्कूटी लड़के और लड़कियों दोनों को मिलेगी?

उत्तर: जी हाँ, हर सरकारी स्कूल से एक टॉपर छात्र (लड़का) और एक टॉपर छात्रा (लड़की) दोनों को इस योजना का लाभ दिया जाता है।

Q4: MP Board Scooty Apply Online: क्या स्कूटी का फॉर्म हमें खुद ऑनलाइन भरना होगा?

उत्तर: नहीं, आपको खुद से कोई फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आपके स्कूल और शिक्षकों के माध्यम से ही की जाती है।

Leave a Comment