MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download: एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 जारी, यहाँ देखें सिलेबस और परीक्षा डेट्स

MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया गया है। इसमें कब पेपर होना है, त्रैमासिक परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा, प्री-बोर्ड परीक्षा और वार्षिक परीक्षा की डेट्स क्या होंगी, यह सब लिखा हुआ है। इसी के साथ किस महीने में छात्रों को क्या पढ़ना है और शिक्षक क्या पढ़ाएंगे, यह भी विस्तार से बताया गया है। इस कैलेंडर का शिक्षक और छात्र बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे डाउनलोड कर देखा जाता है कि इसमें नया क्या है।

MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download: शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 जारी, यहाँ देखें सिलेबस और परीक्षा डेट्स
MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download: शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 जारी, यहाँ देखें सिलेबस और परीक्षा डेट्स

आपको बता दूँ कि जितनी भी परीक्षा आपकी ली जाएगी, चाहे वह मासिक परीक्षा हो, त्रैमासिक परीक्षा हो, अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो या प्री-बोर्ड परीक्षा, उसमें आपको कौन से विषय का कितना सिलेबस पूछा जाएगा, यह सब इसमें तय होता है। तो चलिए, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बहुत ही आसानी से इस MP Board Syllabus & Blueprint 2026-27 को डाउनलोड करना और इसका स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना भी बताएंगे।

MP Board Academic Calendar 2026-27

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि हर वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और एमपी बोर्ड द्वारा MP Board Academic Calendar 2026-27 जारी किया जाता है। इसकी PDF भी जारी होती है जिससे छात्र और शिक्षक इसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल या कंप्यूटर में देख सकें। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इसमें एमपी बोर्ड द्वारा छुट्टियों की लिस्ट (MP Board Holidays List) भी दी जाती है, इसलिए यह कैलेंडर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें क्योंकि नीचे हमने इसमें दी गई जानकारी और इसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक (Direct Link) दिया है।

जिनको नहीं पता है कि एमपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर या शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा प्रत्येक वर्ष एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाता है। इसमें छुट्टियां (Holidays) और मासिक टेस्ट, त्रैमासिक परीक्षाएं, अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, प्री-बोर्ड परीक्षाएं और वार्षिक परीक्षाएं कब होंगी, यह बताया जाता है। इन परीक्षाओं में सिलेबस क्या आएगा, किस महीने में कितना पढ़ना है और कौन से सब्जेक्ट में से क्या पढ़ना है, यह पूरी जानकारी भी इसमें होती है।

MP Board Exam Dates 2026-27: कब होंगी आपकी परीक्षाएं?

नए शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष आपकी परीक्षाओं का आयोजन कुछ इस प्रकार किया जाएगा:

  • त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exams): शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं सितम्बर 2026 के महीने में ली जाएंगी। इसमें जून से लेकर सितम्बर तक का सिलेबस पूछा जाएगा।
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा (Half-Yearly Exams): आपकी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नवम्बर 2026 में आयोजित की जा सकती हैं। इसमें शुरुआत से लेकर नवम्बर तक का पूरा कोर्स आएगा।
  • प्री-बोर्ड परीक्षा (Pre-Board Exams): कक्षा 10वीं और 12वीं (बोर्ड कक्षाओं) के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी 2027 में ली जाएंगी ताकि वे मुख्य परीक्षा के लिए तैयार हो सकें।
  • वार्षिक परीक्षा (Annual Board Exams): एमपी बोर्ड की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं फरवरी – मार्च 2027 में आयोजित होंगी, जिसमें 100% सिलेबस आएगा।

MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download कैसे करें?

यदि आप यह सोच रहे हैं कि इसकी PDF कैसे डाउनलोड की जा सकती है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। नीचे दी गई ‘PDF Download Link‘ पर क्लिक कर आप इसकी ओरिजिनल पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

लेकिन, मैं आपको एक बात और बता दूँ—इस PDF में 25-30 पेज होते हैं और इसमें इतनी सारी जानकारियां होती हैं जिसे समझना और अपना सिलेबस ढूँढ़ना आपको काफी मुश्किल लग सकता है। इसलिए हमने अपनी वेबसाइट पर कई खास स्मार्ट टूल्स बनाए हैं जिससे कि आप उसे आसानी से समझ सकें। आप हमारी वेबसाइट के मेनू में जाकर अपनी क्लास (9th, 10th, 11th, 12th) के अनुसार 1 क्लिक में अपना सिलेबस और छुट्टियों की जानकारी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं!

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप सीधे कैलेंडर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और हमारी कम्युनिटी से जुड़कर ताज़ा अपडेट्स पा सकते हैं:

जानकारी / ग्रुप का नामक्लिक करें (Direct Links)
Academic Calendar 2026-27 PDF Downloadयहाँ क्लिक कर PDF डाउनलोड करें
WhatsApp Group से जुड़ें Join WhatsApp Group
Telegram Channel से जुड़ें Join Telegram Channel
YouTube Channel देखेंSubscribe YouTube Channel

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 कैसे डाउनलोड करें?

Ans. एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 को आप आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप हमारी वेबसाइट kisanresult.in पर इस आर्टिकल में दी गई डायरेक्ट ‘PDF Download’ लिंक पर क्लिक करके भी इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. क्या एमपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर में परीक्षाओं की तारीख होती है?

Ans. हाँ, एकेडमिक कैलेंडर में यह बताया जाता है कि त्रैमासिक (Quarterly), अर्धवार्षिक (Half-Yearly), प्री-बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं किस महीने में आयोजित की जाएंगी। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलती है।

Q3. क्या इस कैलेंडर में त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस दिया होता है?

Ans. बिलकुल! इस शैक्षणिक कैलेंडर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विषयों का सिलेबस महीने के हिसाब से (Monthly Distribution) दिया होता है। इससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा में कितना सिलेबस पूछा जाएगा।

Q4. एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 किन कक्षाओं के लिए जारी किया जाता है?

Ans. यह शैक्षणिक कैलेंडर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा मुख्य रूप से हाई स्कूल (कक्षा 9वीं और 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 11वीं और 12वीं) के छात्रों और शिक्षकों के लिए जारी किया जाता है।

Q5. क्या इस कैलेंडर में सरकारी छुट्टियों की जानकारी भी होती है?

Ans. हाँ, शैक्षणिक कैलेंडर में पूरे शैक्षणिक सत्र (2026-27) के दौरान आने वाले सभी त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और अन्य सरकारी छुट्टियों (Holidays) की पूरी लिस्ट दी गई होती है।

Leave a Comment