MP Board 9th Second Exam Time Table 2026 | एमपी बोर्ड 9वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026 जारी, यहां देखें

MP Board 9th Second Exam Time Table 2026 : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षा समय सारणी 2026 जारी कर दी गई है। जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि उनका कौन सा पेपर किस दिन है। एमपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षाएं 3 जून 2026 से प्रारंभ होंगी और यह 12 जून 2026 तक चलेंगी।

MP Board 9th 11th Second Exam Time Table 2026: Supplementary Date Sheet PDF Download
MP Board 9th 11th Second Exam Time Table 2026: Supplementary Date Sheet PDF Download

नीचे एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं द्वितीय परीक्षा समय सारणी 2026 के बारे में विस्तार से बताया गया है कि कौन से विषय का किस तारीख को पेपर है और परीक्षा का समय क्या रहेगा, ताकि आप अपनी पढ़ाई की योजना अच्छे से बना सकें।

MP Board 9th Second Exam Time Table 2026 Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
बोर्ड का नामलोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश (MPBSE)
परीक्षा का नामकक्षा 9वीं द्वितीय परीक्षा 2025-26
कक्षा9वीं (Class 9th)
परीक्षा शुरू होने की तिथि3 जून 2026
परीक्षा समाप्त होने की तिथि12 जून 2026
परीक्षा का समयप्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

MP Board 9th 2nd Exam Time Table 2026

Madhya Pradesh बोर्ड ने कक्षा 9वीं 2nd एग्जाम समय सारणी 2026 जारी कर दी है जिसमें कक्षा नौवीं की परीक्षाएं 3 जून 2026 से प्रारंभ होंगी। इस परीक्षा का प्रथम पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। और यह परीक्षा लगातार चलते हुए 12 जून 2026 को समाप्त होगी।

चलिए नीचे इसे और अधिक विस्तार से आपको एक टेबल के माध्यम से समझाते हैं, जिससे कि आपको पता चलेगा कि एमपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल में कौन सा पेपर किस दिन लिया जाएगा।

कक्षा- 9वीं परीक्षा का समय: प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक

क्र.दिनांक (Date)दिन (Day)विषय (Subject)
103.06.2026बुधवारअंग्रेजी
204.06.2026गुरुवारउर्दू
305.06.2026शुक्रवारविज्ञान
406.06.2026शनिवारहिन्दी
508.06.2026सोमवारगणित (स्टैंडर्ड एवं बेसिक)
609.06.2026मंगलवारसंस्कृत
710.06.2026बुधवारमराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी / मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिए- पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कम्प्यूटर
811.06.2026गुरुवारसामाजिक विज्ञान
912.06.2026शुक्रवारएन.एस.क्यू.एफ (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (AI)

MP Board 9th 2nd Exam Time Table 2026 PDF Download Kaise Kare

अब बात करते हैं कि कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षा समय सारणी की PDF को डाउनलोड कैसे करना है। इसे डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। एक तरीका तो यह है कि आप मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल या एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। और दूसरा सबसे आसान तरीका यह है कि हमारी इसी वेबसाइट में नीचे ‘Important Links’ वाले सेक्शन में आपको डायरेक्ट लिंक दी गई है। उस पर क्लिक करके आप सीधे अपने मोबाइल में पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 9th 2nd Exam Practical Exam Date 2026

एमपी बोर्ड के कक्षा 9वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (प्रायोगिक परीक्षाएं) किस तारीख को लिए जाएंगे, अगर इसकी बात करें तो ये प्रैक्टिकल 3 जून 2026 से 12 जून 2026 के बीच में ही आयोजित किए जाएंगे। यह परीक्षा आपके विद्यालय के प्राचार्य की सुविधानुसार ली जाएगी, इसलिए अपने स्कूल से संपर्क में रहें।

MP Board 9th Second Exam Time Table 2026 Important Links

Information Click Here to Visit
Download 9th & 11th Second Exam Time Table PDFClick Here to Download PDF
Official Website Link (Vimarsh Portal)Visit Official Website
Join Our WhatsApp Group (Fast Updates)Join WhatsApp Channel
Join Our Telegram Group (Official PDF)Join Telegram Group
Go to Kisanresult.in HomepageGo to Homepage

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षा कब से शुरू हो रही है?

उत्तर: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षाएँ 3 जून 2026 (बुधवार) से शुरू हो रही हैं।

प्रश्न 2: कक्षा 9वीं का कितने बजे पेपर लिया जाएगा (परीक्षा का समय क्या है)?

उत्तर: कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है।

प्रश्न 3: कक्षा 9वीं का पहला पेपर कौन सा है?

उत्तर: कक्षा 9वीं का सबसे पहला पेपर ‘अंग्रेजी’ (English) विषय का है, जो कि 3 जून 2026 को लिया जाएगा।

प्रश्न 4: कक्षा 9वीं का हिंदी का पेपर कब होगा?

उत्तर: टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 9वीं का हिंदी का पेपर 6 जून 2026 (शनिवार) को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे के बीच लिया जाएगा।

प्रश्न 5: कक्षा 9वीं का गणित और विज्ञान का पेपर कब है?

उत्तर: कक्षा 9वीं का विज्ञान (Science) का पेपर 5 जून 2026 को है और गणित (Maths) का पेपर 8 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 6: कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षा कब समाप्त होगी?

उत्तर: यह परीक्षा 12 जून 2026 को समाप्त होगी। अंतिम दिन एन.एस.क्यू.एफ (NSQF) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (AI) का पेपर होगा।

प्रश्न 7: क्या मुझे द्वितीय परीक्षा के लिए अलग से प्रवेश पत्र (Admit Card) मिलेगा?

उत्तर: परीक्षा और प्रवेश पत्र से जुड़ी अधिक और सटीक जानकारी के लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्राचार्य या कक्षा शिक्षक से संपर्क करना चाहिए।

1 thought on “MP Board 9th Second Exam Time Table 2026 | एमपी बोर्ड 9वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026 जारी, यहां देखें”

Leave a Comment