MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया गया है। इसमें कब पेपर होना है, त्रैमासिक परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा, प्री-बोर्ड परीक्षा और वार्षिक परीक्षा की डेट्स क्या होंगी, यह सब लिखा हुआ है। इसी के साथ किस महीने में छात्रों को क्या पढ़ना है और शिक्षक क्या पढ़ाएंगे, यह भी विस्तार से बताया गया है। इस कैलेंडर का शिक्षक और छात्र बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे डाउनलोड कर देखा जाता है कि इसमें नया क्या है।

आपको बता दूँ कि जितनी भी परीक्षा आपकी ली जाएगी, चाहे वह मासिक परीक्षा हो, त्रैमासिक परीक्षा हो, अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो या प्री-बोर्ड परीक्षा, उसमें आपको कौन से विषय का कितना सिलेबस पूछा जाएगा, यह सब इसमें तय होता है। तो चलिए, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बहुत ही आसानी से इस MP Board Syllabus & Blueprint 2026-27 को डाउनलोड करना और इसका स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना भी बताएंगे।
MP Board Academic Calendar 2026-27
सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि हर वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और एमपी बोर्ड द्वारा MP Board Academic Calendar 2026-27 जारी किया जाता है। इसकी PDF भी जारी होती है जिससे छात्र और शिक्षक इसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल या कंप्यूटर में देख सकें। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इसमें एमपी बोर्ड द्वारा छुट्टियों की लिस्ट (MP Board Holidays List) भी दी जाती है, इसलिए यह कैलेंडर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें क्योंकि नीचे हमने इसमें दी गई जानकारी और इसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक (Direct Link) दिया है।
जिनको नहीं पता है कि एमपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर या शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा प्रत्येक वर्ष एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाता है। इसमें छुट्टियां (Holidays) और मासिक टेस्ट, त्रैमासिक परीक्षाएं, अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, प्री-बोर्ड परीक्षाएं और वार्षिक परीक्षाएं कब होंगी, यह बताया जाता है। इन परीक्षाओं में सिलेबस क्या आएगा, किस महीने में कितना पढ़ना है और कौन से सब्जेक्ट में से क्या पढ़ना है, यह पूरी जानकारी भी इसमें होती है।
MP Board Exam Dates 2026-27: कब होंगी आपकी परीक्षाएं?
नए शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष आपकी परीक्षाओं का आयोजन कुछ इस प्रकार किया जाएगा:
- त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exams): शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं सितम्बर 2026 के महीने में ली जाएंगी। इसमें जून से लेकर सितम्बर तक का सिलेबस पूछा जाएगा।
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा (Half-Yearly Exams): आपकी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नवम्बर 2026 में आयोजित की जा सकती हैं। इसमें शुरुआत से लेकर नवम्बर तक का पूरा कोर्स आएगा।
- प्री-बोर्ड परीक्षा (Pre-Board Exams): कक्षा 10वीं और 12वीं (बोर्ड कक्षाओं) के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी 2027 में ली जाएंगी ताकि वे मुख्य परीक्षा के लिए तैयार हो सकें।
- वार्षिक परीक्षा (Annual Board Exams): एमपी बोर्ड की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं फरवरी – मार्च 2027 में आयोजित होंगी, जिसमें 100% सिलेबस आएगा।
MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download कैसे करें?
यदि आप यह सोच रहे हैं कि इसकी PDF कैसे डाउनलोड की जा सकती है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। नीचे दी गई ‘PDF Download Link‘ पर क्लिक कर आप इसकी ओरिजिनल पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
लेकिन, मैं आपको एक बात और बता दूँ—इस PDF में 25-30 पेज होते हैं और इसमें इतनी सारी जानकारियां होती हैं जिसे समझना और अपना सिलेबस ढूँढ़ना आपको काफी मुश्किल लग सकता है। इसलिए हमने अपनी वेबसाइट पर कई खास स्मार्ट टूल्स बनाए हैं जिससे कि आप उसे आसानी से समझ सकें। आप हमारी वेबसाइट के मेनू में जाकर अपनी क्लास (9th, 10th, 11th, 12th) के अनुसार 1 क्लिक में अपना सिलेबस और छुट्टियों की जानकारी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं!
MP Board Academic Calendar और Blueprint का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कैसे करें? (Study Tips)
अक्सर छात्र कैलेंडर की पीडीएफ डाउनलोड करके अपने फोन में छोड़ देते हैं, जो कि एक गलती है। पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद आपको ये 2 काम सबसे पहले करने चाहिए:
- मंथली टारगेट सेट करें: हर महीने की शुरुआत में चेक करें कि कैलेंडर के अनुसार इस महीने स्कूल में कौन-कौन से चैप्टर पढ़ाए जाने हैं। उन चैप्टर्स की खुद से एक लिस्ट बनाएं और अपनी सेल्फ-स्टडी (Self-Study) उसी के अनुसार करें ताकि आप स्कूल के साथ-साथ अपना कोर्स पूरा कर सकें।
- ब्लूप्रिंट (Blueprint) को समझें: पीडीएफ के अंत में ब्लूप्रिंट दिया होता है। इसे ध्यान से देखें, क्योंकि इसी से पता चलेगा कि किस चैप्टर से 1 नंबर वाले ऑब्जेक्टिव (Objective) प्रश्न आएंगे और किस चैप्टर से 4 नंबर वाले बड़े प्रश्न (Long Answer)। जिस चैप्टर से बड़े प्रश्न आने हैं, उसमें छोटे प्रश्नों पर समय बर्बाद न करें। इसी स्मार्ट तरीके से टॉपर्स अपनी पढ़ाई करते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप सीधे कैलेंडर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और हमारी कम्युनिटी से जुड़कर ताज़ा अपडेट्स पा सकते हैं:
| जानकारी / ग्रुप का नाम | क्लिक करें (Direct Links) |
| Academic Calendar 2026-27 PDF Download | यहाँ क्लिक कर PDF डाउनलोड करें |
| WhatsApp Group से जुड़ें | Join WhatsApp Group |
| Telegram Channel से जुड़ें | Join Telegram Channel |
| YouTube Channel देखें | Subscribe YouTube Channel |
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 कैसे डाउनलोड करें?
Ans. एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 को आप आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप हमारी वेबसाइट kisanresult.in पर इस आर्टिकल में दी गई डायरेक्ट ‘PDF Download’ लिंक पर क्लिक करके भी इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. क्या एमपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर में परीक्षाओं की तारीख होती है?
Ans. हाँ, एकेडमिक कैलेंडर में यह बताया जाता है कि त्रैमासिक (Quarterly), अर्धवार्षिक (Half-Yearly), प्री-बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं किस महीने में आयोजित की जाएंगी। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलती है।
Q3. क्या इस कैलेंडर में त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस दिया होता है?
Ans. बिलकुल! इस शैक्षणिक कैलेंडर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विषयों का सिलेबस महीने के हिसाब से (Monthly Distribution) दिया होता है। इससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा में कितना सिलेबस पूछा जाएगा।
Q4. एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 किन कक्षाओं के लिए जारी किया जाता है?
Ans. यह शैक्षणिक कैलेंडर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा मुख्य रूप से हाई स्कूल (कक्षा 9वीं और 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 11वीं और 12वीं) के छात्रों और शिक्षकों के लिए जारी किया जाता है।
Q5. क्या इस कैलेंडर में सरकारी छुट्टियों की जानकारी भी होती है?
Ans. हाँ, शैक्षणिक कैलेंडर में पूरे शैक्षणिक सत्र (2026-27) के दौरान आने वाले सभी त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और अन्य सरकारी छुट्टियों (Holidays) की पूरी लिस्ट दी गई होती है।
Q6. अगर स्कूल में शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से सिलेबस पीछे चल रहा है, तो क्या करें?
Ans. कई बार स्कूलों में छुट्टियां या अन्य कारणों से पढ़ाई पीछे हो जाती है। ऐसे में आपको स्कूल के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। अपनी सेल्फ-स्टडी, यूट्यूब (YouTube) और हमारे नोट्स की मदद से कैलेंडर के अनुसार उस महीने का सिलेबस खुद पूरा करने की कोशिश करें, ताकि परीक्षाओं के समय आप पर दबाव न पड़े।
Q7. क्या प्राइवेट (Private) फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए भी यही शैक्षणिक कैलेंडर लागू होता है?
Ans. जी हाँ, प्राइवेट फॉर्म भरने वाले छात्रों का सिलेबस और ब्लूप्रिंट भी बिल्कुल रेगुलर छात्रों जैसा ही होता है। उन्हें भी इसी कैलेंडर के अनुसार बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए, बस उनकी त्रैमासिक या अर्धवार्षिक परीक्षाएं स्कूलों में नहीं होती हैं।
Q8. क्या वार्षिक परीक्षा (Board Exam) का पेपर 100% इसी ब्लूप्रिंट के आधार पर आता है?
Ans. हाँ, एमपी बोर्ड की फाइनल परीक्षाओं का पेपर 100% इसी शैक्षणिक कैलेंडर में दिए गए ब्लूप्रिंट के आधार पर सेट किया जाता है। इसलिए अच्छे अंक लाने के लिए ब्लूप्रिंट को समझना सबसे ज्यादा जरुरी है।