नमस्कार दोस्तों, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल 2026 में कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों को मिलने वाले पुरस्कार, यानी लैपटॉप योजना के बारे में अगर आप गूगल पर या इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको MP Board Laptop Yojana 2026 से जुड़े आपके मन में जितने भी डाउट हैं, उन सभी का सलूशन देंगे।

हम आपको बताएंगे कि MP Free Laptop Yojana 2026 apply online कैसे किया जाएगा, कितने रुपये मिलेंगे, क्या-क्या सावधानी आपको रखनी है, और आपके बैंक अकाउंट में इस योजना के रुपये कब तक आएंगे। वह सभी जानकारी इस आर्टिकल में आपको बताई जाएगी।
MP Board Laptop Yojana 2026: क्या है?
सबसे पहले बात करते हैं एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना की। मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने और उनके उज्जवल भविष्य व शिक्षा के लिए ₹25,000 की राशि प्रदान की जाती है। यह मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा वन क्लिक (One Click) के माध्यम से पात्र छात्रों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
पिछले वर्ष 2025 में भी पात्र छात्रों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा लैपटॉप योजना की राशि ₹25,000 छात्रों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। इस बार भी वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी हैं, तो जो छात्र इस योजना के तहत पात्र होंगे, उनको यह राशि प्रदान की जाएगी। चलिए इसके बारे में आपको और अच्छे से बताते हैं।
MP Board 12th Laptop Percentage 2026: कितने प्रतिशत पर मिलेगा?
सबसे अहम सवाल यही आपके मन में होगा कि आखिर MP Board 12th laptop kitne percent par milega 2026? तो आपको बता दूं कि 2025 में डॉ. मोहन यादव जी द्वारा 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को यह ₹25,000 की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की गई थी।
इस बार भी सूत्रों और न्यूज़ मीडिया के अनुसार, 2026 में भी 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को यह राशि प्रदान की जा सकती है।
MP Board Laptop Amount 2026: कितने रुपये मिलेंगे और पैसे कब आएंगे?
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2026 में पात्र छात्रों को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि मुख्यमंत्री जी द्वारा वन क्लिक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। अभी इस राशि को बढ़ाने की कोई न्यूज़ या फिर ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुआ है, और ना ही मोहन यादव जी द्वारा अभी ऐसा कुछ बोला गया है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि MP Board Laptop Yojana 2026 kab milega या इसके पैसे कब आएंगे, तो आपको बता दूं कि राशि ट्रांसफर करने से पहले आपके स्कूल शिक्षकों द्वारा आपसे कुछ डिटेल्स ली जाएंगी। जैसे कि बैंक अकाउंट नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र इत्यादि की फोटोकॉपी आपसे ली जाएगी।
इसके बाद एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जैसे 2025 में भी पैसे ट्रांसफर करने से पहले नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया था। इसलिए अभी पैसे ट्रांसफर करने की कोई निश्चित डेट (Date) तय नहीं की गई है। जैसे ही कोई अपडेट आएगी, तो आपको इसी आर्टिकल को अपडेट कर बता दिया जाएगा। प्रत्येक अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।
MP Board Laptop Apply Online: 2026 के लिए Apply कैसे करें?
अब आती है सबसे जरूरी बात कि एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना 2026 में आवेदन कैसे किया जाएगा? आवेदन करेंगे तभी तो पात्र छात्रों के बैंक अकाउंट में इस योजना का लाभ मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इसका कोई ऐसा ऑनलाइन प्रोसेस नहीं है कि छात्र खुद ऑनलाइन अप्लाई करें। आपके लिए फायदे की बात यह है कि इसकी जो ऑनलाइन प्रक्रिया होती है, वह आपके शिक्षक या स्कूल द्वारा ही पूरी की जाती है। सिर्फ आपसे जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे जो आपके शिक्षक आपसे संपर्क कर मांग लेंगे। कृपया किसी फेक या अनऑफिशियल वेबसाइट से इस योजना का आवेदन न करें।
MP Board Laptop Documents 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
एमपी बोर्ड लैपटॉप के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटोकॉपी
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1: MP Board Laptop Amount 2026: एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना 2026 के तहत कितने पैसे मिलते हैं?
उत्तर: इस योजना के तहत पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
Q2: MP Board 12th Laptop Percentage 2026: एमपी बोर्ड में लैपटॉप कितने परसेंट पर मिलता है 2026?
उत्तर: पिछले वर्ष के अनुसार 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाता है। इस साल 2026 के लिए भी यही प्रतिशत रहने की पूरी उम्मीद है।
Q3: MP Board Laptop Apply Online 2026: क्या लैपटॉप योजना का फॉर्म हमें खुद ऑनलाइन भरना होगा?
उत्तर: नहीं, आपको खुद से कोई फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आपके स्कूल और शिक्षकों के माध्यम से ही की जाती है।
Q4: MP Board Laptop Yojana Date 2026: लैपटॉप योजना के पैसे खाते में कब तक आएंगे?
उत्तर: अभी इसकी कोई फिक्स डेट नहीं आई है। रिजल्ट के बाद पहले स्कूल स्तर पर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होता है। उसके बाद सरकार एक ऑफिशियल डेट जारी करती है।