WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Board Laptop & Scooty Yojana 2026: 12वीं में कितने प्रतिशत पर मिलेगा, कैसे करें अप्लाई?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल 2026 में कक्षा 12वीं के छात्रों को मिलने वाले पुरस्कार, मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी योजना के बारे में अगर आप गूगल पर या इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको MP Board Laptop & Scooty Yojana 2026 से जुड़े आपके मन में जितने भी डाउट हैं, उन सभी का सलूशन देंगे।

MP Board 12th Laptop & Scooty Yojana 2026

हम आपको बताएंगे कि MP Free Laptop Yojana 2026 apply online कैसे किया जाएगा, कितने रुपये मिलेंगे, क्या-क्या सावधानी आपको रखनी है, और आपके बैंक अकाउंट में इस योजना के रुपये कब तक आएंगे। साथ ही स्कूटी योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा, वह सभी जानकारी इस आर्टिकल में आपको बताई जाएगी।

MP Board Laptop Yojana 2026: क्या है?

सबसे पहले बात करते हैं एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना की। मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने और उनके उज्जवल भविष्य व शिक्षा के लिए ₹25,000 की राशि प्रदान की जाती है। यह मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा वन क्लिक (One Click) के माध्यम से पात्र छात्रों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।

पिछले वर्ष 2025 में भी पात्र छात्रों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा लैपटॉप योजना की राशि ₹25,000 छात्रों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। इस बार भी वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी हैं, तो जो छात्र इस योजना के तहत पात्र होंगे, उनको यह राशि प्रदान की जाएगी। चलिए इसके बारे में आपको और अच्छे से बताते हैं।

MP Board 12th Laptop Percentage 2026: कितने प्रतिशत पर मिलेगा?

सबसे अहम सवाल यही आपके मन में होगा कि आखिर MP Board 12th laptop kitne percent par milega 2026? तो आपको बता दूं कि 2025 में डॉ. मोहन यादव जी द्वारा 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को यह ₹25,000 की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की गई थी।

इस बार भी सूत्रों और न्यूज़ मीडिया के अनुसार, 2026 में भी 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को यह राशि प्रदान की जा सकती है।

MP Board Laptop Amount 2026: कितने रुपये मिलेंगे और पैसे कब आएंगे?

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2026 में पात्र छात्रों को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि मुख्यमंत्री जी द्वारा वन क्लिक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। अभी इस राशि को बढ़ाने की कोई न्यूज़ या फिर ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुआ है, और ना ही मोहन यादव जी द्वारा अभी ऐसा कुछ बोला गया है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि MP Board Laptop Yojana 2026 kab milega या इसके पैसे कब आएंगे, तो आपको बता दूं कि राशि ट्रांसफर करने से पहले आपके स्कूल शिक्षकों द्वारा आपसे कुछ डिटेल्स ली जाएंगी। जैसे कि बैंक अकाउंट नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र इत्यादि की फोटोकॉपी आपसे ली जाएगी।

इसके बाद एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जैसे 2025 में भी पैसे ट्रांसफर करने से पहले नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया था। इसलिए अभी पैसे ट्रांसफर करने की कोई निश्चित डेट (Date) तय नहीं की गई है। जैसे ही कोई अपडेट आएगी, तो आपको इसी आर्टिकल को अपडेट कर बता दिया जाएगा। प्रत्येक अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

MP Free Scooty Yojana 2026: किसे मिलेगी स्कूटी?

अब बात करते हैं मध्य प्रदेश की एक और शानदार योजना के बारे में। MP Free Scooty Yojana 2026 के तहत पात्र छात्रों को स्कूटी खरीदने के लिए रुपये या स्कूटी वितरित की जाती है। इसमें छात्र (लड़के) और छात्रा (लड़की) दोनों को इसका लाभ मिलता है।

लेकिन यह स्कूल में टॉप करने वाले टॉपर्स को ही मिलता है। मतलब कि इसमें आपको अपने स्कूल में सबसे अधिक अंक लाने होते हैं। जिसके भी सबसे अधिक अंक (Percentage) होते हैं, उसी को इस योजना के लिए पात्र माना जाता है। इसी के साथ आपको बता दूं कि यह योजना सिर्फ और सिर्फ कक्षा 12वीं एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए है।

MP Board Scooty Percentage 2026: स्कूटी के लिए कितने प्रतिशत चाहिए?

एमपी बोर्ड के छात्रों को बहुत ही बड़ा डाउट रहता है कि MP Board Scooty Yojana 2026 class 12th के लिए कितने प्रतिशत चाहिए? तो आपको बता दूं कि 2026 में स्कूटी के लिए कोई प्रतिशत निश्चित नहीं होता है। मतलब कि आपको अपने स्कूल में टॉप करना होता है। कक्षा 12वीं में जिसके भी सबसे अधिक अंक होते हैं, उसे इस योजना का लाभ मिलता है।

आपको बता दूं कि एमपी बोर्ड स्कूटी योजना में स्कूल के टॉपर्स यानी एक लड़का और एक लड़की को स्कूटी दी जाती है।

MP Board Laptop and Scooty Both: क्या जिन्हें लैपटॉप मिलेगा, उन्हें स्कूटी भी मिलेगी?

हाँ, बिल्कुल! अगर कोई छात्र स्कूल में टॉप करता है और उसके अंक 75% से भी ज्यादा हैं, तो वह दोनों योजनाओं के लिए पात्र हो जाता है। उसे लैपटॉप के 25,000 रुपये भी मिलेंगे और स्कूल टॉपर होने के नाते स्कूटी भी मिलेगी।

MP Board Scooty Amount 2026: स्कूटी के लिए कितने रुपये मिलेंगे?

अगर आप सोच रहे हैं कि स्कूटी के लिए कितने पैसे मिलेंगे, तो सरकार पेट्रोल स्कूटी के लिए लगभग ₹90,000 और ई-स्कूटी (Electric Scooty) के लिए लगभग ₹1,20,000 तक की राशि सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर करती है ताकि वे अपनी पसंद की स्कूटी खरीद सकें।

DBT और बैंक खाते से जुड़ी सबसे जरूरी बात (पैसे अटकने से कैसे बचाएं?)

अक्सर देखा गया है कि लिस्ट में नाम होने के बावजूद कई छात्रों के खाते में 25,000 रुपये नहीं आ पाते और ‘Transaction Failed’ हो जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण बैंक खाते का सही न होना है। योजना का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में आए, इसके लिए अभी से ये 2 काम जरूर कर लें:

  • DBT चालू करवाएं: आपका बैंक अकाउंट ‘Direct Benefit Transfer’ (DBT) के लिए इनेबल होना चाहिए। बैंक जाकर कंफर्म करें कि आपके खाते में सरकारी योजनाओं का पैसा आने की सुविधा चालू है या नहीं।
  • आधार और NPCI लिंकिंग: आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और NPCI (National Payments Corporation of India) के सर्वर पर मैप होना चाहिए। अगर आपका खाता माइनस (-) में है या काफी समय से बंद पड़ा है, तो उसे तुरंत चालू करवा लें।

MP Board Laptop & Scooty Apply Online: 2026 के लिए Apply कैसे करें?

अब आती है सबसे जरूरी बात कि एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना 2026 और स्कूटी योजना 2026 में आवेदन कैसे किया जाएगा? आवेदन करेंगे तभी तो पात्र छात्रों के बैंक अकाउंट में इस योजना का लाभ मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इसका कोई ऐसा ऑनलाइन प्रोसेस नहीं है कि छात्र खुद ऑनलाइन अप्लाई करें। आपके लिए फायदे की बात यह है कि इसकी जो ऑनलाइन प्रक्रिया होती है, वह आपके शिक्षक या स्कूल द्वारा ही पूरी की जाती है। सिर्फ आपसे जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे जो आपके शिक्षक आपसे संपर्क कर मांग लेंगे। कृपया किसी फेक या अनऑफिशियल वेबसाइट से इस योजना का आवेदन न करें।

MP Board Laptop & Scooty Documents 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

एमपी बोर्ड लैपटॉप के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र

एमपी बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक (जिसमें IFSC कोड और खाता संख्या हो)
  • मोबाइल नंबर एवं जीमेल आईडी
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
  • driving licence ( अगर हो तो )
  • आधार कार्ड नंबर
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र

ये सभी जानकारी आपसे आपके स्कूल के शिक्षकों द्वारा मांगी जाएगी। योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी आपसे मिस ना हो, इसके लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन जरूर करें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: MP Board Free Scooty Tie-Breaker: अगर एक ही स्कूल में दो छात्रों के 12वीं में समान अंक (जैसे 98%) हों, तो स्कूटी किसे मिलेगी?

उत्तर: मध्य प्रदेश स्कूटी योजना के नियमों के अनुसार, हर स्कूल से एक टॉपर छात्र और एक टॉपर छात्रा को स्कूटी दी जाती है। लेकिन यदि किसी स्कूल में दो छात्रों (दो लड़कों या दो लड़कियों) के अधिकतम अंक बिल्कुल समान (Tie) हो जाते हैं, तो सरकार किसी भी छात्र के साथ भेदभाव नहीं करती है।

ऐसी स्थिति में समान अधिकतम अंक लाने वाले दोनों छात्रों को स्कूटी योजना का लाभ दिया जाएगा। पूर्व में भी मध्य प्रदेश सरकार समान अंक वाले सभी टॉपर विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दे चुकी है।

Q2: MP Board Laptop Amount 2026: एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना 2026 के तहत कितने पैसे मिलते हैं?

उत्तर: इस योजना के तहत पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Q3: MP Board Laptop Apply Online 2026: क्या लैपटॉप और स्कूटी योजना का फॉर्म हमें खुद ऑनलाइन भरना होगा?

उत्तर: नहीं, आपको खुद से कोई फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आपके स्कूल और शिक्षकों के माध्यम से ही की जाती है। आपको बस अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स स्कूल में जमा करने होते हैं।

Q4: MP Board 12th Laptop Percentage 2026: एमपी बोर्ड में लैपटॉप कितने परसेंट पर मिलता है 2026?

उत्तर: पिछले वर्ष के अनुसार 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाता है। इस साल 2026 के लिए भी यही प्रतिशत रहने की पूरी उम्मीद है।

Q5: MP Board Laptop Yojana Date 2026: लैपटॉप योजना के पैसे खाते में कब तक आएंगे?

उत्तर: अभी इसकी कोई फिक्स डेट नहीं आई है। रिजल्ट के बाद पहले स्कूल स्तर पर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होता है। उसके बाद सरकार एक ऑफिशियल डेट जारी करती है जिस दिन वन-क्लिक के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

Q6: MP Board Scooty Yojana Eligibility: क्या प्राइवेट स्कूल के छात्रों को भी स्कूटी मिलेगी? उत्तर: मध्य प्रदेश फ्री स्कूटी योजना का लाभ मुख्य रूप से शासकीय (Government) स्कूलों में पढ़ने वाले टॉपर्स को ही दिया जाता है।

Q7: MP Board Laptop Yojana Bank Account: क्या लैपटॉप और स्कूटी योजना के लिए माता-पिता का बैंक अकाउंट दे सकते हैं?

उत्तर: नहीं, यह बहुत ही ध्यान रखने वाली बात है। योजना की राशि (₹25,000 या स्कूटी के पैसे) केवल उसी छात्र के बैंक खाते में आएगी जिसके नाम से 12वीं की मार्कशीट है। इसलिए अगर आपका खुद का बैंक अकाउंट नहीं है, तो आज ही अपने नाम से एक खाता खुलवा लें।

Q8: MP Free Scooty Choice: क्या छात्र अपनी पसंद की स्कूटी (पेट्रोल या इलेक्ट्रिक) खरीद सकते हैं?

उत्तर: हाँ! सरकार द्वारा आपको यह विकल्प (Choice) दिया जाता है कि आप पेट्रोल स्कूटी लेना चाहते हैं या इलेक्ट्रिक (e-Scooty)। आप जो भी विकल्प चुनेंगे, उसी के अनुसार राशि (पेट्रोल के लिए लगभग 90 हज़ार और इलेक्ट्रिक के लिए लगभग 1.20 लाख रुपये) आपके खाते में भेजी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now