MP Board 11th Second Exam Time Table 2026 | एमपी बोर्ड 11वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026 जारी, यहां देखें

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा समय सारणी 2026 जारी कर दी गई है। जो भी विद्यार्थी इस वर्ष कक्षा ग्यारहवीं की द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि उनका कौन सा पेपर किस दिन है। एमपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षाएं 3 जून 2026 से प्रारंभ होंगी जो 13 जून 2026 तक चलेंगी।

MP Board 9th 11th Second Exam Time Table 2026: Supplementary Date Sheet PDF Download
MP Board 9th 11th Second Exam Time Table 2026: Supplementary Date Sheet PDF Download

नीचे एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं द्वितीय परीक्षा समय सारणी 2026 के बारे में विस्तार से बताया गया है कि कौन सा विषय का किस तारीख को पेपर है और परीक्षा का समय क्या रहेगा, ताकि आप अपनी पढ़ाई की योजना बेहतरीन तरीके से बना सकें।

MP Board 11th Second Exam Time Table 2026 Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
बोर्ड का नामलोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश (MP Board)
परीक्षा का नामकक्षा 11वीं द्वितीय परीक्षा 2025-26
कक्षा11वीं (Class 11th)
परीक्षा शुरू होने की तिथि3 जून 2026
परीक्षा समाप्त होने की तिथि13 जून 2026
परीक्षा की शिफ्टदो शिफ्ट (प्रातः 9:00 से 12:00 और दोपहर 1:30 से 4:30)

MP Board 11th Second Exam Time Table 2026

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा ग्यारहवीं द्वितीय परीक्षा समय सारणी 2026 जारी की गई है जिसमें यह परीक्षाएं 3 जून 2026 से शुरू होंगी और अंतिम पेपर 13 जून 2026 को लिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस परीक्षा का जो समय है वह कक्षा ग्यारहवीं के लिए 2 शिफ्ट में होगा। प्रथम शिफ्ट में पेपर प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगा। और द्वितीय शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक ली जाएगी।

चलिए कौन सा पेपर किस तारीख को लिया जाएगा और किस समय (शिफ्ट) पर आपका पेपर लिया जाएगा इसे हम नीचे एक टेबल के माध्यम से आपको समझाते हैं।

कक्षा- 11वीं द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम 2026

क्र.दिनांक (Date)दिन (Day)समय (Shift Time)विषय (Subject)
103.06.2026बुधवारप्रातः 9:00 से 12:00भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी, मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास
203.06.2026बुधवारदोप. 1:30 से 4:30ड्राइंग एण्ड डिजाइन
304.06.2026गुरुवारप्रातः 9:00 से 12:00एन.एस.क्यू.एफ (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय / शारीरिक शिक्षा एवं आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (AI)
404.06.2026गुरुवारदोप. 1:30 से 4:30कृषि (मानविकी) / होम साइंस (कला समूह)
505.06.2026शुक्रवारप्रातः 9:00 से 12:00रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग
605.06.2026शुक्रवारदोप. 1:30 से 4:30गायन वादन / तबला पखावज
706.06.2026शनिवारप्रातः 9:00 से 12:00संस्कृत
806.06.2026शनिवारदोप. 1:30 से 4:30उर्दू / मराठी
908.06.2026सोमवारप्रातः 9:00 से 12:00गणित
1008.06.2026सोमवारदोप. 1:30 से 4:30मनोविज्ञान
1109.06.2026मंगलवारप्रातः 9:00 से 12:00समाजशास्त्र
1209.06.2026मंगलवारदोप. 1:30 से 4:30इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस
1310.06.2026बुधवारप्रातः 9:00 से 12:00अंग्रेजी
1411.06.2026गुरुवारप्रातः 9:00 से 12:00राजनीति शास्त्र
1512.06.2026शुक्रवारप्रातः 9:00 से 12:00हिन्दी
1613.06.2026शनिवारप्रातः 9:00 से 12:00भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टिकल्चर / शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन / व्यवसाय अध्ययन
1713.06.2026शनिवारदोप. 1:30 से 4:30जीवविज्ञान

MP Board 11th Second Exam Time Table 2026 PDF Download Kaise Kare

अब बात करते हैं कि कक्षा 11वीं का द्वितीय परीक्षा समय सारणी को डाउनलोड करना है तो यह बहुत ही आसानी से आप डाउनलोड कर सकते हैं। एक तो मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट के द्वारा और दूसरा हमारी इसी वेबसाइट में नीचे ‘Important Links’ वाले सेक्शन में आपको टाइम टेबल PDF की डायरेक्ट लिंक दी गई है। उस पर क्लिक करके आप सीधे अपने मोबाइल में पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 11th Second Exam Practical Exam Date 2026

एमपी बोर्ड के कक्षा ग्यारहवीं प्रैक्टिकल एग्जाम या प्रायोगिक परीक्षाएं किस तारीख को ली जाएंगी, अगर इसकी बात करें तो ये 3 जून 2026 से 13 जून 2026 के बीच में ही लिए जाएंगे। जो कि आपका विद्यालय के प्रिंसिपल डेट निश्चित कर आपको बताएंगे, इसलिए अपने स्कूल से लगातार संपर्क में रहें।

MP Board 11th Second Exam Time Table 2026 Important Links

Information Click Here to Visit
Download 9th & 11th Second Exam Time Table PDFClick Here to Download PDF
Official Website Link (Vimarsh Portal)Visit Official Website
Join Our WhatsApp Group (Fast Updates)Join WhatsApp Channel
Join Our Telegram Group (Official PDF)Join Telegram Group
Go to Kisanresult.in HomepageGo to Homepage

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा कब से शुरू हो रही है?

उत्तर: एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षाएँ 3 जून 2026 (बुधवार) से प्रारंभ हो रही हैं।

प्रश्न 2: कक्षा 11वीं का कितने बजे पेपर लिया जाएगा (परीक्षा का समय क्या है)?

उत्तर: कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा 2 शिफ्ट में ली जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी।

प्रश्न 3: कक्षा 11वीं का सबसे पहला पेपर कौन सा है?

उत्तर: कक्षा 11वीं का सबसे पहला पेपर 3 जून 2026 को होगा जिसमें पहली शिफ्ट में भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान के तत्व आदि के पेपर होंगे और दूसरी शिफ्ट में ड्राइंग एण्ड डिजाइन का पेपर होगा।

प्रश्न 4: कक्षा 11वीं का हिंदी का पेपर कब होगा?

उत्तर: टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 11वीं का हिंदी विषय का पेपर 12 जून 2026 (शुक्रवार) को सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे की शिफ्ट में लिया जाएगा।

प्रश्न 5: कक्षा 11वीं का अंग्रेजी (English) का पेपर कब है?

उत्तर: कक्षा 11वीं का अंग्रेजी का पेपर 10 जून 2026 (बुधवार) को सुबह की शिफ्ट (9:00 से 12:00) में आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 6: कक्षा 11वीं में जीवविज्ञान (Biology) और गणित (Maths) का पेपर कब होगा?

उत्तर: कक्षा 11वीं का गणित का पेपर 8 जून 2026 को सुबह की शिफ्ट में है, जबकि जीवविज्ञान (Biology) का पेपर अंतिम दिन 13 जून 2026 को दोपहर की शिफ्ट (1:30 से 4:30) में होगा।

प्रश्न 7: कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा कब समाप्त होगी?

उत्तर: कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा 13 जून 2026 को जीवविज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।

Leave a Comment